05 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा. - BAWANDAR

BREAKING

05 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा.

 








जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 12 से.

 


 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों की पोलियो की दवा पिलाने की अपील.

जबलपुर

बच्चों को पोलियो जैसी गम्भीर बीमारी से बचाने के लिये जिले में रविवार 12 अक्टूबर से तीन दिनों का पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान के इस अतिरिक्त चरण में 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये जिले भर में 2 हजार 476 पोलियो बूथ बनाये जा रहे हैं।

 

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने अभिभावकों पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन ही 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ में ले जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियों के अभियान के इस अतिरिक्त चरण में रविवार 12 अक्टूबर को जिले में स्थापित पोलियों बूथों पर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन के इस अभियान के पहले दिन यदि कोई बच्चा पोलियो बूथ में  दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो उसे सोमवार 13 एवं मंगलवार 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलायी जायेगी।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने अभियान से जुड़े सभी चिकित्सा अधिकारियों निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहे इस दिशा में सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

 

जिले के 3 लाख 89 हजार बच्‍चों को पिलाई जायेगी दवा :-

        

जिले में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने कुल 2 हजार 476 बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। इनमें बी टाईप के 2 हजार 268, सी टाइप के 78 तथा 31 मोबाइल बूथ एवं 99 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं। इन बूथों में 5 वर्ष तक की आयु के 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। इसके लिये 4 हजार 952 कर्मचारी तथा 362 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।

 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न :-

 

पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के सफल क्रियान्वयन के मद्देनजर जबलपुर शहरी क्षेत्र की सभी एएनएम, सुपरवाईजर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका, नर्सिंग स्टूडेण्ट, वालिंटियर (वेक्सीनेटर) को का प्रशिक्षण आज बुधवार को मानसभवन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ अमजद खान, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ जलज खरे एवं वीसीसीएम विकास शर्मा के द्वारा दिया गया।