4 लोग सीट पर 1 कंधे पर, सड़क पर जब शख्स को दिखा खतरनाक नजारा तो बनाने लिया वीडियो, पलटकर मिला अजीब जवाब - BAWANDAR

BREAKING

4 लोग सीट पर 1 कंधे पर, सड़क पर जब शख्स को दिखा खतरनाक नजारा तो बनाने लिया वीडियो, पलटकर मिला अजीब जवाब

 

4 लोग सीट पर 1 कंधे पर, सड़क पर जब शख्स को दिखा खतरनाक नजारा 








सड़क पर वाहन चलाते हुए सुरक्षा नियमों का खास ध्यान रखना होता है। लेकिन कभी-कभार कुछ नए उम्र के लड़के जोश में होश खो बैठते हैं और मस्ती-मजाक में ही ऐसी हरकते कर जाते हैं। जिससे उनकी खुद की जान पर भी बन आती है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है, जिसमें एक स्कूटी पर 5-5 लड़के नजर आते हैं।

लेकिन ताज्जुब की बात यह होती है कि 4 लड़के जहां स्कूटी की सीट पर बैठे होते हैं। वहीं उन चारों ने मिलकर एक बंदे को अपने कंधों पर रखा होता है। ऐसे में जब वीडियो बनाना वाला बंदा उनके बराबर में अपनी गाड़ी लगाता है, तो दोनों के बीच जो बातचीत होती है, वह और भी दिलचस्प होती है। क्लिप के अंत में वह लड़के भाग जाते हैं, लेकिन वीडियो वायरल होने पर अब यूजर्स इस पर एक्शन की डिमांड कर रहे हैं।


4 बंदे के ऊपर एक बंदे को कंधे पर देख जब वीडियो बना रहा शख्स उन्हें ‘बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया एक नंबर कहता है।’ यह देखकर पहले तो स्कूटी चला रहा बंदा अपना मुंह छिपाने लगता है। पीछे बैठे 3 बंदे पहले ही अपना मुंह दूसरी तरफ कर लेते हैं। लेकिन ऊपर बैठा लड़का साफ-साफ दिखाई दे रहा होता है। ऐसे में वीडियो बनाने वाले शख्स की तारीफ सुनकर बंदे ‘थैंक यू भैया’ बोलते है।


इसके बाद वह अलग रास्ते पर मुड़ जाते हैं और करीब 18 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है। जिस पर लोग भी कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।